Healthcare focuses on the prevention, diagnosis, and treatment of illnesses to maintain overall well-being. It includes routine check-ups, emergency services, specialized treatments, and preventive care. Quality healthcare ensures early detection of diseases, personalized treatment plans, and improved quality of life. Access to experienced medical professionals and modern facilities plays a vital role in promoting healthier communities and long-term wellness.
क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD): कारण, चरण, लक्षण और उपचार
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
क्रॉनिक किडनी डिजीज (Chronic Kidney Disease – CKD) एक दीर्घकालिक और प्रगतिशील बीमारी है, जिसमें किडनी धीरे-धीरे अपनी फिल्टरिंग क्षमता खो देती है। यह बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि सालों में धीरे-धीरे विकसित होती है, इसलिए अधिकांश मरीज शुरुआती अवस्था में इसे पहचान नहीं पाते।नोएडा में किडनी रोग विशेषज्ञ (Kidney specialist in Noida) उपलब्ध है। नोएडा में सीकेडी की समय पर जांच और इलाज सेकिडनी फेलियरको काफी हद तक रोका जा सकता है।
अधिक जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें: +91 9667064100
क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) क्या है? (What is CKD)
क्रॉनिक किडनी डिजीज (Chronic kidney disease) वह स्थिति है। जिसमें 3 महीने या उससे अधिक समय तक किडनी डैमेज बना रहता है। या जीएफआर 60 से कम होता है। जिससे किडनी की कार्यक्षमता धीरे-धीरे और स्थायी रूप से घटती है। यह स्थिति पूरी तरह रिवर्स नहीं होती, लेकिन सही समय पर इलाज, नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार से इसकी प्रगति को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है। इसी कारण नेफ्रोलॉजी में कहा जाता है कि किडनी को बचाने के लिए शुरुआती पहचान ही सबसे जरूरी है।
सीकेडी के प्रमुख कारण (Major Causes of Chronic Kidney Disease)
डायबिटीजः
डायबिटीज में लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर किडनी की सूक्ष्म फिल्टरिंग यूनिट (ग्लोमेरुली) को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण सबसे पहले यूरिन में प्रोटीन आना शुरू होता है। समय के साथ जीएफआर लगातार घटता चला जाता है। यही वजह हैकिडायबिटीज को क्रॉनिक किडनी डिजीज का लगभग 40–45% सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
हाई ब्लड प्रेशरः
लगातार उच्च रक्तचाप किडनी की रक्त वाहिकाओं को धीरे-धीरे सख्त और संकुचित करता है। जिससे किडनी की फिल्टरिंग क्षमता कम होती है। परिणामस्वरूप अनियंत्रित ब्लड प्रेशर क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) और किडनी फेलियर दोनों का एक बड़ा कारण बन जाता है।
बार-बार यूरिन इंफेक्शन और किडनी इंफेक्शनः
बार-बार होने वाले यूटीआईया पायलोनेफ्राइटिस किडनी के टिश्यू को धीरे-धीरे स्थायी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे समय के साथ किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। खासकर महिलाओं व बच्चों में इसका जोखिम अधिक पाया जाता है।
दवाओं का अत्यधिक उपयोगः
लंबे समय तक पेनकिल, कुछ विशेष एंटीबायोटिक्स तथा बिना चिकित्सकीय निगरानी के ली जाने वाली आयुर्वेदिक या हर्बल दवाओं का सेवन किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है। जिसके परिणामस्वरूप ड्रग-इंड्यूस्ड क्रोनिक किडनी डिजीज (Drug-induced chronic kidney disease) विकसित हो सकती है।
किडनी स्टोन, प्रोस्टेट या मूत्र मार्ग में रुकावटः
लंबे समय तक यूरिन का फ्लो बाधित रहने से किडनी पर लगातार दबाव बढ़ाता है। जिससे उसकी संरचना और कार्यक्षमता प्रभावित होती है और धीरे-धीरे किडनी खराब होने लगती है।
पारिवारिक/जेनेटिक कारणः
यदि परिवार में पहले से क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी), पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ या किडनी फेलियर (Kidney failure) का इतिहास रहा हो, तो जेनेटिक कारणों से व्यक्ति में किडनी रोग होने का जोखिम कई गुना बढ़ता है।
किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण (Early Warning Signs of CKD)
सीकेडी की सबसे खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते है। जब लक्षण दिखते हैं, तब तक किडनी काफी हद तक डैमेज हो चुकी होती है।
शुरुआती संकेत:
बिना कारण थकान
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई
हल्की सूजन (पैर, आंखों के नीचे)
रात में बार-बार पेशाब
पेशाब में झाग
भूख कम लगना
सीकेडी के 5 स्टेज क्या हैं? (5 Stages of Chronic Kidney Disease)
सीकेडी को जीएफआर (ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट) के आधार पर 5 स्टेज में बांटा गया है:
स्टेज 1 (जीएफआर- 90)
इसमें किडनी डैमेज मौजूद होता है। लेकिन किडनी का फंक्शन लगभग सामान्य रहता है। इस अवस्था में आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते, इसलिए यह स्थिति केवल मेडिकल जांच के माध्यम से ही पता चलती है।
स्टेज 2 (जीएफआर- 60–89)
इसमें किडनी की कार्यक्षमता में हल्की गिरावट आ जाती है। लेकिन इस अवस्था में सही जीवनशैली बदलाव, डाइट कंट्रोल और नियमित निगरानी से बीमारी को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
स्टेज 3 (जीएफआर- 30–59)
इसमें किडनी को मध्यम स्तर का नुकसान हो चुका होता है, जिसके कारण शरीर में एनीमिया, लगातार थकान और पैरों या चेहरे में सूजन जैसे लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देने लगते हैं।
स्टेज 4 (जीएफआर- 15–29)
इसमें किडनी को गंभीर स्तर का डैमेज हो चुका होता है। इस चरण में किडनी की कार्यक्षमता काफी कम होती है। मरीज के लिए डायलिसिस की योजना बनाना तथा आगे के उपचार की तैयारी करना आवश्यक हो जाता है।
स्टेज 5 (जीएफआर-15)
इसे किडनी फेलियर की अवस्था माना जाता है। जिसमें किडनी लगभग काम करना बंद कर देती है और मरीज की जान बचाने के लिए डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney transplant) जैसे उपचार अनिवार्य हो जाते हैं।+
किडनी फेल होने के लक्षण (Symptoms of Kidney Failure)
पेशाब बहुत कम या बंद
शरीर में अत्यधिक पानी भरना
सांस लेने में दिक्कत
सीने में दर्द
उल्टी, मतली
पोटैशियम बढ़ने से दिल की धड़कन रुकने का खतरा
क्रॉनिक किडनी डिजीज का इलाज (Treatment of CKD)
सीकेडी का इलाज स्टेज-आधारित होता है:
शुरुआती स्टेज (1–3) शुरुआती स्टेज (1–3) में उपचार का मुख्य उद्देश्य ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को सख्ती से नियंत्रित करना है। नोएडा में सर्वश्रेष्ठ नेफ्रोलॉजी अस्पताल (Best Nephrology Hospitals in Noida) उपलब्ध है। किडनी पर सुरक्षित असर करने वाली किडनी-सेफ दवाइयों का उपयोग करना और रोग की प्रगति को धीमा करने के लिए डाइट में आवश्यक संशोधन करना होता है।
एडवांस स्टेज (4) एडवांस स्टेज (4) में किडनी को गंभीर नुकसान हो चुका होता है, इसलिए इस चरण में नियमित नेफ्रोलॉजिस्ट के फॉलो-अप, डायलिसिस की तैयारी और भविष्य में उपचार के लिए वैस्कुलर एक्सेस की प्लानिंग अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
स्टेज 5 इसमें किडनी लगभग पूरी तरह से काम करना बंद कर देती है, इसलिए इस चरण में मरीज के लिए हेमोडायलिसिस या पेरिटोनियल डायलिसिस जैसी नियमित जीवनरक्षक प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है, और स्थायी समाधान के लिए किडनी ट्रांसप्लांट अनिवार्य हो जाता है।
सीकेडी से बचाव और किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय
रोज 2–3 लीटर पानी
नमक और शुगर सीमित
नियमित केएफटी जांच कराएं
धूम्रपान से दूरी
बिना डॉक्टर सलाह दवा न लें
साल में कम से कम एक बार किडनी जांच
नोएडा में सर्वश्रेष्ठ नेफ्रोलॉजी हॉस्पिटल
फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा में सीकेडी के मरीजों के लिए एडवांस जांच, 24×7 डायलिसिस सुविधा, अनुभवी नेफ्रोलॉजिस्ट (Best Nephrologists In Noida), साथ ही किडनी बायोप्सी और ट्रांसप्लांट गाइडेंस जैसी संपूर्ण नेफ्रोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हैं, जो मरीजों को हर स्तर पर विशेषज्ञ देखभाल सुनिश्चित करती हैं।
क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ एक धीमी लेकिन खतरनाक बीमारी है। समय पर जांच, सही इलाज और जीवनशैली सुधार से किडनी फेलियर को टाला जा सकता है। किडनी बचाना है, तो आज ही जांच कराइए। इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।
Vaginal infections are a common health concern that can affect women of all ages, yet many are often unaware of the causes, symptoms, and effective treatment options available. From bacterial vaginosis and yeast infections to sexually transmitted infections, understanding these conditions is crucial for maintaining optimal vaginal health. This article aims to empower women with essential knowledge about vaginal infections, including how to recognize symptoms, the importance of timely diagnosis, and practical prevention strategies. By dispelling myths and providing factual information, we hope to encourage open discussions about vaginal health and promote proactive measures for overall well-being. Understanding Vaginal Infections: Types and Causes Bacterial Vaginosis Bacterial vaginosis is the party crasher of vaginal infections. It occurs when the balance of good and bad bacteria in your vagina gets out of whack. Think of it as the annoying guest who spilled red wine on your new carpe...
Experience world-class healthcare at Noida’s top Multispecialty Super-Specialist Hospital. From cardiology to orthopedics, our expert doctors provide advanced, personalized treatment under one roof. Cutting-edge technology, compassionate care, and quick recovery plans ensure you and your loved ones receive the best care, every step of the way. https://www.felixhospital.com/blogs/albendazole-400-mg-tablet https://www.felixhospital.com/blogs/top-10-high-protein-foods-in-hindi https://www.felixhospital.com/blogs/vaginal-infection-in-hindi https://www.felixhospital.com/blogs/when-and-why-should-albendazole-400-medicine-be-used https://www.felixhospital.com/blogs/how-to-remove-lipoma-without-surgery https://www.felixhospital.com/blogs/chicken-pox-in-hindi https://www.felixhospital.com/blogs/11-thyroid-friendly-foods https://www.felixhospital.com/blogs/high-sgpt-sgot-treatment-in-noida https://www.felixhospital.com/blogs/jaundice-in-hindi https://www.felixhospital.com/blogs/stomach-ulcer-in-...
Comments
Post a Comment